पर्ल वी पुरी एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता हैं। यह आज पाॅपुलर एक्टर्स में से एक है। इन्हें अभिनय में कोई रूचि नहीं थी परन्तु उसके बाद भी आज यह एक सफल अभिनेता के रूप में है।
जन्म
पर्ल वी पुरी का जन्म 10 जुलाई 1989 में छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश में हुआ था। इनके पिता का नाम विपिन पुरी है तथा माता का नाम पम्मी पुरी है। इनकी एक बहन भी है जिसका नाम रीत वोहरा है।
नाम | पर्ल वी पुरी |
उपनाम | गोलू |
जन्म | 10 जुलाई 1989 |
जन्म स्थान | छिंदवाड़ा |
पिता | विपिन पुरी |
माता | पम्मी पुरी |
आयु | 31 वर्ष |
हाइट | 175 सेमी. 1.75 मी. |
वजन | 62 किलो |
आँख | डार्क ब्राउन |
बाल | काले |
सेलरी | 6-7 लाख |
वर्तमान पता | मुम्बई, भारत |
गर्लफ्रेंड | हिबा नवाब करिश्मा तन्ना |
व्यवसाय | अभिनेता, माॅडल |
गृहनगर | आगरा, उत्तर प्रदेश (भारत) |
पढ़ाई
पर्ल वी पुरी ने अपने स्कूल की पढ़ाई महर्षि विद्यालय मंदिर पब्लिक स्कूल छिंदवाड़ा व राजेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल आगरा से की है तथा अपने कॉलेज की पढ़ाई सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा से एमबीए पूरा किया है।

करियर
पर्ल वी पुरी को अभिनय की ओर कोई रुचि नहीं थी परंतु उनकी गर्लफ्रेंड को शाहरुख खान बहुत पसंद थे। इसलिए उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की खुशी के लिए एक्टिंग को चुना यह बात उन्होनें खुद एक इन्टरव्यू में बताई थी। आज अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
पर्ल वी एक्टिंग की ओर आगे बड़े यह उनके पिता को बिल्कुल पसंद नहीं था। इनके पिता चाहते थे की यह उनके फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाएं परंतु ऐसा नहीं करने पर उनके पिता ने उनसे 2 साल तक बात भी नहीं की थी।
उन्होंने अपने करियर में काफी मेहनत की कई विज्ञापन किए। इन्हें फिल्मों में काम ना मिलने के कारण उन्होंने टेलीविजन पर काम करने का निर्णय लिया। इनका पहला टीवी शो “दिल की नजर से खूबसूरत” था। इस शो से इन्हें पहचान नहीं मिली परंतु उसके बाद भी उन्होंने कभी हार ना मानी। आज कई शो में नजर आ चुके हैं। जिसमें कलर्स शो “नागिन- 3” में पर्ल वी को काफी पसंद किया गया है। इसमें सुरभि ज्योति के साथ इनकी जोड़ी काफी लोकप्रिय है। परंतु असल जिंदगी में यह दोनों काफी अच्छे दोस्त है।
शोज्-
शोज् | वर्ष |
दिल की नजर से खूबसूरत | 2013 |
फिर भी ना माने दिल बद्तमीज | 2015 |
नागिन | 2015 |
मेरी सासु माँ | 2016 |
नागार्जुन- एक योद्धा | 2016-2017 |
नागिन -3 | 2018-2019 |
बेपनाह प्यार | 2019-2020 |
पसंदीदा
पर्ल वी को अभिनेताओं में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान व ऋतिक रोशन पसंद है तथा अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण, विद्या बालन तथा कगंना राणावत पसंद है। इन्हें खाने में दाल-चावल बेहद पसंद है।
फूड | चीस् सैंडविच,चाॅकलेट |
रेस्टोरेंट | महाराजा भोग मुम्बई |
गाना | मेरे निशान |
सिंगर | कैलास खेर, R.D बर्मन |
पर्ल वी पुरी फ्रेंडस –
- सुरभि ज्योति
- अर्जुन बिजलानी
- विकास गुप्ता
- करिश्मा तन्ना
- प्रिंस नरुला
- अनिता हस्सनंदनी
- सुयश राय
- दर्शन रावल
- इशिता दत्ता

पुरस्कार
पर्ल वी ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। इन्हें आज काफी पसंद किया जाता है। इनको अपने अभिनय के लिए पुरस्कार भी प्राप्त हुए है।
पुरस्कार | श्रेणी | शोज/वर्ष |
इंडियन टेली अवाॅर्ड | बेस्ट फ्रेश न्यू फेस (मेल) | फिर भी ना माने दिल बद्तमीज (2016) |
इंडियन टेली अवाॅर्ड | बेस्ट एक्टर मेल पाॅपुलर | फिर भी ना माने दिल बद्तमीज (2016) |
इंडियन टेली अवाॅर्ड | बेस्ट वनस्क्रीन जोड़ी | नागिन -3 (2019) |
गोल्ड अवॉर्ड | बेस्ट एक्टर (मेल) | नागिन -3 (2019) |
सोशल मीडिया
पर्ल वी पुरी के फेन्स की बात करे तो इनके फेन्स काफी है। यह सोशल मीडिया पर अपने फेन्स के साथ बने हुए है। इंस्टाग्राम पर नई-नई पोस्ट अपडेट करते रहते है। आज यह एक लोकप्रिय अभिनेता के रूप में है।
पर्ल वी पुरी इंस्टाग्राम प्रोफाइल
लिंक से करे – https://www.instagram.com/pearlvpuri/
पर्ल वी पुरी फेसबुक प्रोफाइल
लिंक से करे – https://www.facebook.com/PearlvPuriOfficial
पर्ल वी पुरी ट्विटर प्रोफाइल
लिंक से करे – https://twitter.com/pearlvpuri