कृतिका सेंगर एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं। कृतिका सेंगर को अपने अभिनय के द्वारा पहचाना जाता है। कृतिका सेंगर कलर्स शो “कसम- तेरे प्यार की” तनुजा नाम से जानी जाती हैं। यह शो काफी लोकप्रिय है।

जन्म
Quick Tour
कृतिका सेंगर का जन्म 3 जुलाई 1986 में कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। कृतिका के पिता का नाम वेदांत सेंगर है तथा माता का नाम कल्पना सेंगर है। कृतिका का एक भाई भी है। जिसका नाम अनुराग सेंगर है।
नाम | कृतिका सेंगर |
उपनाम | चिंकी, कर्तु |
जन्म | 3 जुलाई 1986 |
जन्म स्थान | कानपुर, उत्तर प्रदेश (भारत) |
आयु | 34 वर्ष |
पिता | वेदांत सेंगर |
माता | कल्पना सेंगर |
भाई | अनुराग |
पति | निकितिन धीर (अभिनेता) |
आँख | ब्राउन |
बाल | काले |
हाइट | 165 सेमी. 1.65 मी. 5’5 फीट |
वजन | 55 किलो |
व्यवसाय | अभिनेत्री |
बाॅयफ्रेंड | राजीव सेन, निकितन धीर |
डेब्यू शो | क्यूकी सास भी कभी बहू थी |
फिल्म | माई फादर गाॅड फादर |
कुल संपत्ति | $ 1 मिलियन डॉलर |
धर्म | हिन्दू |
वर्तमान पता | मुम्बई, महाराष्ट्र (भारत) |
पढ़ाई
कृतिका सेंगर ने अपने स्कूल की पढ़ाई मेथोडिस्ट हाई स्कूल कानपुर से की है। कृतिका ने अपने काॅलेज की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से की है। कृतिका सेंगर ने जनसंचार में स्नातक किया है।
शादी
कृतिका सेंगर ने 3 सितंबर 2014 को निकितिन धीर से शादी की। निकितिन धीर एक भारतीय अभिनेता हैं। निकितिन धीर ने फिल्म “चैन्नई एक्सप्रेस” में तंगाबली की भूमिका निभाई थी।
करियर
कृतिका सेंगर को अभिनय की ओर अपना करियर बनाना था। कृतिका ने अपने करियर की शुरुआत एक धारावाहिक शो “क्यूकी सास भी कभी बहू थी” से की है। इस शो में कृतिका की भूमिका काफी छोटी थी। कृतिका अपने अभिनय से पहले विज्ञापन एजेंसी व हंगामा टीवी में भी काम कर चुकी है। आज कृतिका अपने धारावाहिक शो के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती है।
कृतिका ने “झाँसी की रानी” शो में रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका निभाई थी। कृतिका को इस भूमिका में दर्शकों ने बहुत पसंद किया। एकता कपूर के सबसे ज्यादा प्रचलित टेलीविजन शो “कसम तेरे प्यार की”, “पुनर्विवाह”, “झाँसी की रानी” व “सर्विस वाली बहु” से कृतिका ने सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है। “कसम तेरे प्यार की” शो में कृतिका सेंगर व शरद मल्होत्रा की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आती है।

शोज् | वर्ष |
क्यूकि सास भी कभी बहू थी | 2007-2008 |
कसौटी जिंदगी की | 2007-2008 |
क्या दिल में है | 2008 |
बुरा न मानो होली है | 2008 |
कौन जीतेगा बाॅलीवुड का टिकट | 2008 |
किस में है मेरा दिल | 2009 |
आहट | 2010 |
झाँसी की रानी | 2010-2011 |
पुनर्विवाह | 2012-2013 |
कबूल हैं | 2012 |
एक वीर की अरदास वीरा | 2014 |
देवो के देव महादेव | 2014 |
सर्विस वाली बहु | 2015 |
कसम – तेरे प्यार की | 2016 |
फिल्म
कृतिका सेंगर ने टेलीविजन के साथ-साथ फिल्मों में भी अभिनय किया है। कृतिका सेंगर ने फिल्म “माई फादर गाॅड फादर” में जान्हवी की भूमिका निभाई थी।
पुरस्कार
कृतिका सेंगर एक सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन अभिनेत्री कहलाती हैं। कृतिका सेंगर ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलो में अपनी जगह बना ली है। कृतिका सेंगर ने जी गोल्ड अवार्डस् व जी रिश्ते अवाॅर्ड
अपने बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा प्राप्त किए है।
पुरस्कार | शोज | वर्ष |
जी रिश्ते अवॉर्ड लोकप्रिय चेहरा पुरस्कार (महिला) | पुनर्विवाह | 2012 |
गोल्डन पेटल पुरस्कार (पसंदीदा जोड़ी) | कसम तेरे प्यार की | 2017 |
बिग टेलीविजन कैरेक्टर अवॉर्ड (महिला) | झाँसी की रानी | 2011 |
जी रिश्ते फेवरेट बेटी अवाॅर्ड | झाँसी की रानी | 2010 |
इंडियन टीवी अकादमी बेस्ट एक्ट्रेस ड्रामा अवाॅर्ड | कसम-तेरे प्यार की | 2016 |
पसंदीदा
कृतिका सेंगर को अभिनेताओं में रणबीर कपूर, शाहरुख खान व बोमन ईरानी पसंद है। कृतिका को अभिनेत्रियों में प्रियंका चोपड़ा व श्रीति झा पसंद है।
पसंदीदा खाने की बात करे तो इन्हें घर के बने दाल-चावल बेहद पसंद है। कृतिका की पसंदीदा फिल्म “घोस्ट राइडर: स्पिरिट आॅफ वेजेंस (2014)” है।
कृतिका सेंगर सोशल प्रोफाइल
कृतिका सेंगर इंस्टाग्राम प्रोफाइल
लिंक से फॉलो करे – https://www.instagram.com/itsmekratika/
कृतिका सेंगर ट्विटर प्रोफाइल
लिंक से फॉलो करे – https://twitter.com/kratikaonly
कृतिका सेंगर फेसबुक प्रोफाइल
लिंक से फॉलो करे – https://www.facebook.com/kratikasengarofficial/