शब्बीर अहलूवालिया एक भारतीय अभिनेता है. वर्तमान में अभि नाम से फेमस है. एकता कपूर का ज़ी टीवी शो “कुमकुम भाग्य” में मुख्य किरदार अभिषेक प्रेम मेहरा का निभा रहे हैं. यह शो से हर घर में इन्होंने अपनी एक पहचान बना ली है. यह शो दर्शकों का सर्वाधिक लोकप्रिय शो है. इस शो के द्वारा इन्हें दर्शकों का काफी स्नेह प्राप्त हो रहा है.
जन्म-
शब्बीर अहलूवालिया का जन्म 10 अगस्त 1979 को हुआ था. उनका गृह नगर मुंबई महाराष्ट्र है. इनका एक भाई समीर अहलूवालिया है व बहन शेफाली अहलूवालिया है.
नाम | शब्बीर अहलूवालिया |
जन्म | 10 अगस्त 1979 |
जन्म स्थान | मुम्बई, महाराष्ट्र (भारत) |
आयु | 41 वर्ष |
व्यवसाय | अभिनेता |
बाल | काले |
आँख | काली |
हाइट | 175 सेमी, 1.75 मी, 5″9 फीट |
वजन | 75 किलो |
धर्म | सिख |
एक्स गर्लफ्रेंड | पंछी बोरा |
पत्नी | कांची कौल |
बेटे | अजाई व इवार अहलूवालिया |
प्रथम शो | हिप हिप हुर्रे (1999) |
प्रसिद्धि | कुमकुम भाग्य |
सैलरी | 75000 प्रतिदिन |
वर्तमान पता | मुम्बई |
पढ़ाई-
शब्बीर अहलूवालिया ने अपने स्कूल की पढ़ाई सेंट जेवियर्स हाई स्कूल मुंबई से की है. तथा इन्होंने महाविद्यालय की पढ़ाई आॅफ मैरीलैंड, यूएसए से पूरी की है.
शादी-
शब्बीर अहलूवालिया ने अपनी प्रेमिका कांची कौल से 2011 में शादी की थी. यह एक भारतीय अभिनेत्री हैं. जिन्होंने स्टार प्लस शो “एक ननंद की खुशियों की चाबी मेरी भाभी” में अनन्या का किरदार निभाया था. यह एक बहुत ही खूबसूरत अभिनेत्री हैं. जिन्होंने 2014 में एक बच्चे को जन्म दिया. जिसका नाम अजाई अहलूवालिया है व दूसरे बच्चे का जन्म 2016 में हुआ. जिसका नाम इवार अहलूवालिया है. इनकी यह खूबसूरत सी फेंमिली है.
करियर-
शब्बीर अहलूवालिया ने अपने अभिनय के द्वारा करियर की शुरुआत सन् 1999 में ज़ी टीवी के शो “हिप हिप हुर्रे” से की है. इस शो के द्वारा इन्हें पहचान नहीं मिली परंतु इन्होंने हमेशा कड़ी मेहनत करते रहे तथा उन्होंने इसके बाद कहीं धारावाहिक में अपनी अहम भूमिका निभाई. उन्होंने स्टार प्लस के सबसे ज्यादा प्रचलित “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” में अभिनय किया है. उन्होंने “कसौटी जिंदगी की” “कसम से” “कयामत” “कहीं तो होगा” सीरियल में अभिनय कर चुके है. इन्होंने नच बलिए सीजन 1,2 में एक होस्ट की भूमिका निभा चुके है.
शोज | वर्ष |
हिप हिप हुर्रे | 1999 |
क्यूकि सास भी कभी बहू थी | 2002 |
संजीवनी | 2002 |
कहानी घर घर की | 2004 |
कही तो होगा | 2003-2007 |
क्या हादसा क्या हकीकत | 2004 |
काव्यांजलि | 2005 |
नच बलिए सीजन 1,2 – होस्ट | 2005-2006 |
कसम से | 2006 |
कसौटी जिंदगी की | 2006-2007 |
कयामत | 2007-2009 |
धमाल एक्सप्रेस | 2009 |
सावित्री | 2013 |
कुमकुम भाग्य | 2014 |
फिल्म-
शब्बीर ने टेलीविजन में अभिनय के साथ-साथ फिल्मों में भी अपना बेस्ट अभिनय दे चुके है.इन्होंने 2007 में ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ व ‘मिशन स्तानबुल’ तथा इन्हें अभी 2019 में बालाजी के बेव सीरिज ‘फिक्सर’ में भी देखा गया है.
फिल्म | वर्ष |
शूट आउट एट लोखंडवाला | 2007 |
मिशन इस्तनबुल | 2008 |
फिक्सर | 2019 |
लोकप्रिय सीरियल-
शब्बीर अहलूवालिया को जी टीवी के सबसे पाॅपुलर शो “कुमकुम भाग्य” में अभिषेक प्रेम मेहरा के किरदार में देख दर्शकों को काफी प्रसन्नता हुई है. यह शो सर्वाधिक लोकप्रिय साबित हुआ है. इस शो में इन्होंने एक रॉकस्टार की भूमिका निभा रहे है. इस शो में अभी प्रज्ञा की जोड़ी को सर्वाधिक स्नेह प्राप्त हुआ है. इसमें प्रज्ञा की भूमिका श्रुति झा निभा रही हैं. इस शो में इनके नोकझोंक भरा प्यार को दर्शक काफी पसंद कर रहे है. इस समय इस शो ने हर घर में अपनी पहचान बना ली है. इस शो के द्वारा शब्बीर को काफी लोकप्रियता व प्रसिद्धि प्राप्त हुई है. यह शो 2014 से प्रारंभ हुआ जो अभी वर्तमान में भी प्रचलित है.
कुमकुम भाग्य
पुरस्कार-
शब्बीर अहलूवालिया ने अपने बेस्ट अभिनय के द्वारा कई पुरस्कार प्राप्त किए है. इन्हें बेस्ट एंकर का भी अवाॅर्ड प्राप्त हो चुका है. इन्हें “कुमकुम भाग्य” शो के
द्वारा कई पुरस्कार प्राप्त हुए है. इस शो में उनके किरदार को काफी लोकप्रियता मिल रही है. इस शो से इन्हें “बेस्ट एक्टर पॉपुलर अवॉर्ड” “बेस्ट एक्टर इन ए लीड रोल” के लिए गोल्ड अवाॅर्ड प्राप्त हुआ है.
पुरस्कार | श्रेणी | शोज | वर्ष |
इंडियन टेली पुरस्कार | सर्वश्रेष्ठ आॅनस्क्रीन जोड़ी | कुमकुम भाग्य | 2015 |
जी रिश्ते पुरस्कार | पसंदीदा जोड़ी | कुमकुम भाग्य | 2018-2017 |
स्टार परिवार पुरस्कार | पसंदीदा पति | कयामत | 2006 |
जी रिश्ते पुरस्कार | मशहूर नर चेहरा | कुमकुम भाग्य | 2014 |
इंडियन टेली पुरस्कार | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता नकारात्मक भूमिका | कही तो होगा | 2004 |
इंडियन टेलीविजन अकादमी पुरस्कार | बेस्ट एंकर | नच बलिए | 2006 |
गोल्ड अवॉर्ड | मोस्ट स्टाइलिश एक्टर | 2011 | |
इंडियन टेलीविजन अकादमी पुरस्कार | बेस्ट एक्टर पाॅपुलर | कुमकुम भाग्य | 2016 |
गोल्ड अवॉर्ड | बेस्ट एक्टर इन ए रीड रोल | कुमकुम भाग्य | 2018 |
स्टार परिवार पुरस्कार | फेव्हरेट देवर | कही तो होगा | 2006 |
जी रिश्ते अवॉर्ड | फेव्हरेट पति पत्नी | कुमकुम भाग्य | 2015 |
जी रिश्ते अवॉर्ड | फेव्हरेट किरदार | कुमकुम भाग्य | 2017 |
आई टी ए अवॉर्ड | देश का सितारा | कुमकुम भाग्य | 2016 |
पसंदीदा-
शब्बीर अहलूवालिया के पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान व अल पचीनो है. तथा उनकी पसंदीदा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और सांमथा फाॅक्स है.
सोशल मीडिया-
शब्बीर अहलूवालिया के फेंस की बात करें तो उनके फेंस काफी अधिक है. यह सभी दर्शकों के चहेते अभिनेता है. यह सभी के दिलों में राज करते है. इनके बेस्ट अभिनय के द्वारा इन्हें दर्शकों का काफी स्नेह प्राप्त हुआ है. यह अपने फेंस के साथ हमेशा सोशल मीडिया पर बने रहते है. इनके सोशल मीडिया फेंस काफी है.
शब्बीर अहलूवालिया इंस्टाग्राम प्रोफाइल
लिंक से फॉलो करे – https://www.instagram.com/shabirahluwalia/
शब्बीर अहलूवालिया ट्विटर प्रोफाइल
लिंक से फॉलो करे – https://twitter.com/shabirahluwalia