मोहित रैना एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता व मॉडल है. इन्होंने कई टीवी शो में किरदार की भूमिका अदा की है. इन्होंने स्टार प्लस शो “महाभारत” व “देवों के देव..महादेव” में मुख्य भूमिका भगवान शिव की निभाई है. इन्हें भगवान शिव की भूमिका में काफी पसंद किया गया है. इस किरदार से इन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई है.
जन्म-
Quick Tour
मोहित रैना का जन्म 14 अगस्त 1982 को जम्मू में हुआ था. इनके पिता स्वर्गीय पी एल रैना है व इनकी माता का नाम सुषमा कुमारा है.
नाम | मोहित रैना |
जन्म | 14 अगस्त 1982 |
जन्म स्थान | जम्मू |
व्यवसाय | अभिनेता व माॅडल |
आयु | 38 वर्ष |
पिता | स्व. पीएल रैना |
माता | सुषमा कुमारा |
आँख | ब्राउन |
बाल | काले |
वजन | 78 किलो |
हाइट | 180 सेमी,1.80 मी, 5″11 फीट |
गर्लफ्रेंड | मौनी राॅय (अभिनेत्री) |
ग्रहनगर | कश्मीर |
प्रथम डेब्यू | शो- अंतरिक्ष- एक अमर कथा 2004 फिल्म- डाॅन मुथु स्वामी 2008 |
सैलरी | 1 लाख/ दिन |
वर्तमान पता | मुम्बई, महाराष्ट्र |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पढ़ाई-
मोहित रैना ने अपने स्कूल की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय जम्मू से की है. तथा कॉलेज की पढ़ाई जम्मू विश्वविद्यालय से पूरी की है. उन्होंने वाणिज्य की डिग्री प्राप्त की है.
करियर-
मोहित रैना ने जम्मू से पढ़ाई पूरी कर अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चले आए. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत “अंतरिक्ष एक साइंस फिक्शन” शो से शुरू किया. इन्होंने कई शो में मुख्य भूमिका निभाई है. इन्होंने ऐसे ही छोटे पर्दे पर “देवों के देव.. महादेव” शो में मुख्य भूमिका भगवान शिव का किरदार निभाया था. इस शो में इन्हें एक अलग पहचान मिली है. इस शो के द्वारा इन्हें काफी प्रसिद्धि प्राप्त हुई है. इसके द्वारा इनके कई फैंस बने है. इस शो में महादेव (मोहित रैना) व सती (मौनी राॅय) की जोड़ी को सर्वाधिक लोकप्रियता मिली है.
शोज | वर्ष |
देवो के देव..महादेव | 2011-2014 |
चक्रवर्ती अशोक सम्राट | 2015-2016 |
काफिर | 2019 |
21 सरफरोश: साराग्रही 1897 | 2018 |
महाभारत | 2013-2014 |
मेहर | 2005 |
अंतरिक्ष- एक अमर कथा | 2006-2007 |
भाभी | 2005 |
चेहरा | 2009 |
बंदिनी | 2010 |
गंगा के धीज | 2011 |
मुख्य किरदार-
देवों के देव..महादेव
चक्रवर्ती अशोक सम्राट
इसके अलावा इन्होंने “चक्रवर्ती अशोक सम्राट” में भी मुख्य किरदार अशोक की भूमिका निभा चुके हैं. उन्होंने टेलीविजन में अभिनय के साथ-साथ फिल्मों में भी अभिनय किया है. जिसमें “डाॅन मुथुस्वामी” मिथुन चक्रवर्ती अभिनेता के साथ काम किया. इन्होंने फिल्म “उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक” में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन दे चुके है.
फिल्म-
फिल्म | वर्ष |
डाॅन मुथु स्वामी | 2008 |
उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक | 2019 |
उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक
मोहित रैना को अभिनेता में कोई दिलचस्पी नहीं थी. यह शुरू से ही आर्मी में जाना चाहते थे. परंतु आर्मी में इनका सिलेक्शन नहीं हुआ. जिस वजह से उन्होंने अपना करियर अभिनय की ओर आगे बढ़ाया. मोहित रैना ने फिल्म “उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक” में एक आर्मी मैन का किरदार निभाया है. मानो इस किरदार से उनका सपना सच सा हो गया. इस फिल्म में उनके लुक को काफी पसंद किया गया है.
पुरस्कार-
मोहित रैना ने अपने अभिनय के द्वारा कई उपलब्धियाँ हासिल की है. उन्हें “देवों के देव.. महादेव” शो में श्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार से नवाजा गया है. इन्होंने इसमें भगवान शिव का किरदार बखूबी निभाया था.
पुरस्कार | श्रेणी | शोज | वर्ष |
बिग स्टार मोस्ट | एंटरटेनिंग टेलीविजन ऐक्टर मेल | देवों के देव..महादेव | 2014 |
आईटीए पुरस्कार | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | देवों के देव..महादेव | 2013 |
आईटीए पुरस्कार जूरी | बेस्ट एक्टर मेल | 21 सरफरोश साराग्राही 1897 | 2018 |
इंडियन टेली जूरी पुरस्कार | मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | देवों के देव..महादेव | 2013 |
पसंदीदा-
मोहित रैना को अभिनेताओं में अमिताभ बच्चन, डेंजेल वाशिंगटन, सेलवेस्टर स्टैलॉन व शाहरुख खान पसंद है. उनकी पसंदीदा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित व आलिया भट्ट है. इनकी पसंदीदा फिल्म की बात करे तो इन्हें शोले, तारे जमीन पर, दिल वाले दुल्हानिया ले जाएंगे व फेरारी की सवारी पसंद है.
भोजन | राजमा चावल,गाजर का हलवा, कश्मीरी पुलाव व समोसे |
पुस्तक | जैक कैनफील्ड द्वारा सफलता के सिध्दांत |
स्थान | ग्रीस और स्विट्ज़रलैंड |
शोक | मेडिटेशन, प्ले स्नूकर, रीडिंग व जिमिंग |
सोशल मीडिया-
मोहित रैना के काफी फैंस है. इसमें कोई शक की बात नहीं है. इनके चाहने वाले दर्शकों में लड़कियाँ ज्यादा है. यह कई दिलों पर राज करते है. यह सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बने रहते है.उनकी सोशलिस्ट काफी अधिक है.
मोहित रैना इंस्टाग्राम प्रोफाइल
लिंक से फॉलो करे – https://www.instagram.com/merainna/
मोहित रैना ट्विटर प्रोफाइल
लिंक से फॉलो करे –https://twitter.com/mohituraina
मोहित रैना फेसबुक प्रोफाइल
लिंक से फॉलो करे – https://www.facebook.com/IMohitRaina/