दीपिका कक्कड़ एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री व मॉडल है। यह एक एयर होस्टेस के रूप में भी काम कर चुकी हैं। यह कलर्स शो “ससुराल सिमर का” में मुख्य किरदार सिमर भारद्वाज के रूप में नजर आई थी। जिसमें उन्होंने एक आदर्श बहू का रोल बखूबी निभाया था। इस शो से इन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। दीपिका बिग बाॅस- 2012 की विजेता भी रह चुकी हैं।
जन्म-
Quick Tour
दीपिका का जन्म 6 अगस्त 1986 में पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। इनकी माता का नाम रेणुका कक्कड़ है। इनके पिता का नाम ज्ञात नहीं परंतु वे एक आर्मी ऑफिसर है। इनकी एक बड़ी बहन भी है।
नाम | दीपिका कक्कड़ |
उपनाम | दीपो, दीपी |
नया नाम | फैजा |
जन्म | 6 अगस्त 1986 |
जन्म स्थान | पुणे, महाराष्ट्र (भारत ) |
माता | रेणु कक्कड़ |
आयु | 34 वर्ष |
आँख | डार्क ब्राउन |
बाल | काले |
हाइट | 165 सेमी,1.65 मी, 5″5 फीट |
वजन | 55 किलो |
पूर्व पति | रौनक सैमसन |
पति | शोएब इब्राहिम |
व्यवसाय | अभिनेत्री, माॅडल |
प्रथम शो | नीर भरे तेरे नैना देवी- 2010 |
फिल्म | पलटन- 2018 |
प्रसिद्धि | ससुराल सिमर का |
सैलरी | 70,000 प्रति ऐपिसोड |
वर्तमान पता | मुम्बई, महाराष्ट्र (भारत) |
पढ़ाई-
दीपिका ने अपने स्कूल की पढ़ाई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से पूरी की तथा मुंबई विश्वविद्यालय से अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर तीन साल एयर होस्टेस में सेवा प्रदान कर चुकी है।
करियर-
दीपिका को शुरू से ही अभिनय व डांस की ओर काफी रुचि थी। वह इस ओर अपना करियर बनाना चाहती थी। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत “नीर भरे तेरे नैना देवी” शो से की थी। इसके बाद वह हमेशा आगे बढ़ती गई और कई शो में कार्य किया। इन्होंने “अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो” में भी काम किया है। इसके बाद इन्होंने “ससुराल सिमर” का में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी। इस शो से इनको काफी लोकप्रियता हासिल हुई। इन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। इनका यह शो बहुत लंबे समय तक चला।
कहाँ हम कहाँ तुम
ससुराल सिमर का
नच बलिए – 8
शोज | वर्ष |
बिग बाॅस-12 | 2006-2020 |
ससुराल सिमर का | 2011-2018 |
कहाँ हम कहाँ तुम | 2019-2020 |
कयामत की रात | 2018-2019 |
एंटरटेनमेंट की रात | 2017-2018 |
रियालिटी शो झलक दिखला जा-8 | 2006-2017 |
बेइंतहा | 2013-2014 |
शास्त्री सिस्टर्स | 2014-2015 |
बालिका वधू | 2008-2016 |
अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो | 2006-2011 |
नीर भरे तेरे नैना देवी | 2010 |
कैरी रिश्ता खट्टा मीठा | 2012 |
जोर का झटका | 2011 |
इसके बाद यह स्टार प्लस के शो “कहाँ हम कहाँ तुम” में सोनाक्षी रस्तोगी का मुख्य किरदार निभा रही हैं। यह शो भी काफी पसंद किया जा रहा है। इन्होंने इससे पहले “झलक दिखला जा” “बिग बॉस-12” व “नच बलिए- 8” में भी भाग लिया था। जिसमें “बिग बॉस-12” की विजेता रही।
फिल्म- दीपिका ने एक टेलीविजन अभिनेत्री के साथ-साथ एक बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में भी अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी हैं।
फिल्म | वर्ष |
पलटन | 2018 |
शादी-
दीपिका कक्कड़ की शादी 2013 में रौनक सैमसन से हुई थी। परंतु किसी विवाद के कारण दोनों ने जनवरी 2015 में एक दूसरे को तलाक दे दिया। इसके बाद दीपिका व शोएब की मुलाकात हुई थी। इनकी स्टोरी 2013 से ही शुरू हो गई थी। उन्होंने अपने रिलेशन को किसी से नहीं छुपाया। आखिरकार दोनों ने फरवरी 2018 में शादी कर ली। शोएब ने अपने पुश्तैनी गांव मौदहा हमीरपुर उत्तर प्रदेश में शादी की। दीपिका ने शादी के बाद अपना धर्म परिवर्तित कर लिया तथा अपना नाम फैजा रख लिया।
विवाद –
दीपिका की पहली शादी का टूटना व उनकी दूसरी शादी का होना काफी चर्चा का विषय बनता जा रहा था। दीपिका ने शोएब इब्राहिम से शादी की तथा हिंदू से मुस्लिम धर्म को अपनाना काफी विवादित मुद्दा था। इस बात से मीडिया में कई आलोचनात्मक बात होने पर दीपिका ने कहा यह हमारा निजी मामला है। इसमें किसी को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
बिग बॉस-12
दीपिका कक्कड़ बिग बॉस-12 की प्रतिभागी बनी। इसमें उनका प्रदर्शन काफी अच्छा था। इस विषय में उनके पति शोएब ने भी कहा था कि वह हर परिस्थिति को अच्छे से समझेंगी व बखूबी निभाएंगी। उन्होंने कहाँ वह एक मजबूत महिला है। परंतु इमोशनल जल्दी हो जाती है और रोने भी लगती है। पर वह आत्मनिर्भर है। मुझे विश्वास है वह ऐसे ही अच्छा प्रदर्शन देंगी ओर वह अभी बहुत अच्छा खेल रही है। फाइनल पास आते ही उनकी अच्छी फ्रेंड नेहा बाहर हो गई। इस बात से काफी दुखी थी। आखिर बाद में श्रीसंथ, दीपक ठाकुर व दीपिका बची। इसके बाद दीपक खेल से बाहर चले गए और अंत में सलमान ने दीपिका को विजेता घोषित किया।
बिग बॉस-12
पुरस्कार-
दीपिका कक्कड़ को उनके अभिनय के कारण कई पुरस्कार प्राप्त हुए है। यह एक बेहतर डांसर भी है। दीपिका एक सुंदर व आकर्षित महिला है। इनका अभिनय दर्शकों को काफी पसंद आता है।
पुरस्कार | श्रेणी | वर्ष |
गोल्डन पेटल अवॉर्डस | मोस्ट संस्कारी व्यक्तित्व | 2012 |
गोल्डन पेटल अवॉर्डस | मोस्ट भावुक व्यक्तित्व | 2013 |
जी गोल्ड पुरस्कार | फिट अभिनेत्री महिला | 2015 |
जी गोल्ड पुरस्कार | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | 2016 |
पसंदीदा –
दीपिका को अभिनेत्री माधुरी दीक्षित बेहद पसंद है। इनका पसंदीदा कलर लाल है। इन्हें संगीत “साथिया तुने क्या किया” पसंद है। इन्हें पानी पुरी बेहद पसंद है।
सोशल मीडिया –
दीपिका ने अपने अभिनय से सभी प्रशंसकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। इनके चाहने वाले इन्हें सोशल मीडिया पर फाॅलो करते है। यह अभिनेत्री अपने फैन्स के साथ हमेशा मीडिया पर बनी रहती है। इनके सोशल मीडिया पर फाॅलोअर भी काफी है।
दीपिका कक्कड़ फेसबुक प्रोफाइल
लिंक से फॉलो करे – https://www.facebook.com/DipikaKakarOfficial/
दीपिका कक्कड ट्विटर प्रोफिउल
लिंक से फॉलो करे – https://twitter.com/ms_dipika
दीपिका कक्कड़ इंस्टाग्राम प्रोफाइल
लिक से फॉलो करे – https://www.instagram.com/ms.dipika/