शिल्पा शेट्टी एक बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं। शिल्पा शेट्टी ने हिंदी तेलगु कर्नाटक और भी कई भाषा में सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। वह एक रियलिटी शो बिग ब्रदर की विजेता भी रह चुकी हैं। अभी शिल्पा शेट्टी इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स की सह-मालकिन हैं।
शिल्पा शेट्टी की प्रथम फिल्म बाज़ीगर (1993) में प्रथम अभिनय से बॉलीवुड में अपना स्थान बनाया ।इससे पहले कॉलीवुड, तेलुगु सिनेमा और कर्नाटक सिनेमा में लगभग 40 फिल्मों में काम कर चुकी थीं। मुख्य भूमिका के रूप में उन्होंने पहली बार( आग ,1994) फिल्म में कार्य किया।

शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून 1975 को मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। उनके पिता सुरेन्द्र शेट्टी औषधि निर्माण उद्योग में काम करते हैं। तथा उनकी मां सुनंदा शेट्टी ग्रहण है शिल्पा शेट्टी की। एक छोटी बहन है-शमिता शेट्टी जोकि एक अभिनेत्री हैं।
शिक्षा तथा खेल
शिल्पा शेट्टी ने महाराष्ट्र के मुंबई में चेंबूर के एंथनी गर्ल्स हाईस्कूल से पढ़ाई पूरी की और फिर पोद्दार कॉलेज से पढ़ाई की। शिल्पा शेट्टी पढाई के साथ – साथ नृत्य और खेल में भी आगे थीं। और शिल्पा एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। अपने स्कूली दिनों में वो वॉलीबॉल टीम की कैप्टन भी रह चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी उनके स्कूल दिनों की प्रतीभासली लड़की रही है।
शिल्पा शेट्टी ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड में अपना करियर की शुरुआत बतौर सहायक अभिनेत्री फिल्म बाजीगर से की थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में काजोल और शाहरुख़ खान नजर आये थे। फिल्म में वह काजोल की बड़ी बहन की भूमिका में नजर आयीं थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फ़िल्में कीं जिनमे मैं खिलाडी तू अनाडी, बाजीगर, धड़कन, गर्व, इंसाफ, इंडियन, कर्ज, रिश्ते, हथियार, चोर मचाये शोर शादी करके फंस गया यार, लाइफ इन अ मेट्रो, दोस्तानाआदि।
शिल्पा शेट्टी का विवाह
शिल्पा शेट्टी की शादी 22 नवंबर 2009 व्यवसायी राज कुंद्रा के साथ सम्पन्न हुई है। उनके एक बेटा भी है-वियान कुंद्रा।शिल्पा शेट्टी को मेहंदी मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने लगाई थी। वीना दिग्गज हस्तियों की मेहंदी लगाने के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा के अलावा वीना ने कई बड़ी कपूर, अंबानी खानदान और ट्विंकल खन्ना को भी मेहंदी लगा चुकी हैं।

शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। उन्होंनें अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘धड़कन’ में भी काम किया। अक्षय के साथ उनके फिल्मी रोमांस के काफी चर्चे रहे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड में इनके अफेयर के चर्चे होना साधारण थे। उस समय ऐसी खबर भी आने लगी थी कि ये दोनों शादी कर सकते हैं।
शिल्पा शेट्टी का परिचय
नाम | शिल्पा शेट्टी |
उपनाम | मुनकी, मान्या, हनी बंच, बाबुचा, सिल्ली पूह |
पति द्वारा प्राप्त नाम | बी बी सी |
पापा | सुरेन्द्र शेट्टी |
माता | सुनंदा शेट्टी |
पति | राज कुंद्रा (व्यवसायिक) |
बेटा | वियान राज कुंद्रा |
बहन | शमिता शेट्टी |
पेशा | आभिनेत्री, भरतनाट्यम डांसर, कराटे मास्टर, लेखक, और न्यूट्रिनिस्ट |
जन्म | 8 जून 1975 |
जन्म स्थान | मंगलौर, कर्नाटक |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
ग्रह नगर | मंगलौर |
पसंदीदा खाना | कम कैलरी सूप और सलाद |
पसंदीदा अभिनेता | गोविंदा, अमिताभ बच्चन, जैकी चैन, टॉम कुरूज |
बालों का रंग | भूरा |
आंखो का रंग | भूरा |
पसंदीदा अभिनेत्री | श्री देवी |
पसंद | अभिनय,मॉडल, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी, लेखक |
निवास | मुंबई |
पुरस्कार तथा सम्मान
शिल्पा शेट्टी ऐसी पहली बॉलवुड की भारतीय महिला बनी जिन्होंने यूके में प्रसारित रियलिटी शो बिग ब्रदर को जीतकर यूके में भी भारत का नाम आगे किया।
सन 1999 में प्रसारित फिल्म परदेसी बाबू में अपने महत्वपूर्ण परंतु सहायक अभिनेत्री के रूप में उन्हें अवार्ड के लिए नामांकित किया गया और उन्होंने सफलतापूर्वक इस अवार्ड को अपने नाम भी कर लिया।
सन 2007 में शिल्पा शेट्टी को विश्वविद्यालय द्वारा एक मानद डायरेक्टर के रूप में सम्मानित करके पुरस्कार दिया गया। साल 2009 में उन्हें सबसे मनोरंजक व्यक्ति के तौर पर आईफा तथा FICCI फ्रेम जैसे बड़े और अमूल्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
साल 2008 में आई फ़िल्म ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ के लिए भी इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर नामांकित किया गया। प्रशंसकों की प्रशंसा ने और उनके बेहतरीन अभिनय से उन्हें यह अवार्ड हासिल हो गया
अपने बेहतरीन अभिनय से उन्होंने अपने जीवन मे नए मुकाम हासिल करने के लिए संघर्ष किए। साल 2005 में आई फिल्म दस में उनके बेहतरीन अभिनय के चलते यूरोपीय बॉलीवुड पुरस्कार से उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर पुरस्कार दिया गया।
जंगली जानवरों को सर्कस में ना भेजने से रोकने के लिए चलाए गए अभियान के लिए भी शिल्पा शेट्टी को पेटा अवार्ड से नवाजा गया। यह अवॉर्ड उनको सन 2017 में दिया गया।
वह एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ लेखिका भी है, इसलिए उन्हें मोस्ट स्टाइलिश लेखक के अवार्ड से साल 2018 में सम्मानित किया गया।
उनका स्टाइल और अंदाज ऐसा है कि विदेश भी उनके स्टाइल और अंदाज के दीवाने हो गए है। वह शिल्पा के अंदाज की तारीफ करते नहीं थकते जिसके चलते शिल्पा जी को यूके इंडिया अवार्ड समिति की ओर से ग्लोबल आइकन ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया।
विवादित कथन
शिल्पा शेट्टी पर राज कुंद्रा की पहली पत्नी ने वर्ष 2009 में आरोप लगाया कि उनकी वजह से उनके पति(राज कुंद्रा) ने उन्हें तलाक दिया है, हालांकि बाद में राज कूंद्रा की पहली पत्नी ने इसके लिए माफी मांग ली। सेलब्रिटी बिग ब्रदर के दौरान शिल्पा पर जेड गुडी ने कथित रूप से नस्लीय टिप्पणी की जिससे दुनिया भर में जेड गुडी की आलोचना हुई। इसके चलते शिल्पा शेट्टी ने वो रियलिटी शो जीत लिया।
मदुरई की एक अदालत ने शिल्पा शेट्टी और रीमा सेन के खिलाफ अश्लीलता को बढ़ावा देने के लिए 2006 में आरोप में गैर जमानती वारंट जारी किया
को एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेर ने15 अप्रैल 2007 केपा को सबके सामने किस कर लिया जिससे एक बार फिर शिल्पा विवादों में घिर गई।
में शिल्पा का परिवार विवादों में घिर गया जब उनके परिवार के अंडरवर्ल्ड के साथवर्ष 2003 कथित रिश्तों की खबर आई। सुनंदा शेट्टी ने तब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि ये उनकी बेटी की छवि खराब करने की साजिश की गई है।
शिल्पा शेट्टी की सुपरहिट मूवी
- बाजीगर 1993
- जानवर 1999
- शादी कर के फस गया यार 2006
- अपने। 2007
- दस। 2005
- लाइफ इन ए मेट्रो 2011
- मै खिलाडी तु अनाड़ी 1994
- रिश्ते 2002
- फिर मिलेंगे 2004
- धड़कन। 2002
शिल्पा शेट्टी की पुस्तक
- द ग्रेट इंडियन डाइट
शिल्पा शेट्टी सॉइल प्रोफाइल
शिल्पा शेट्टी फेसबुक प्रोफाइल
लिंक से फॉलो करे – https://www.facebook.com/TheShilpaShetty
शिल्पा शेट्टी इंस्टाग्राम प्रोफाइल
लिंक से फॉलो करे – https://www.instagram.com/theshilpashetty/
शिल्पा शेट्टी ट्विटर प्रोफाइल
लिंक से फॉलो करे- https://twitter.com/TheShilpaShetty
शिल्पा शेट्टी यूट्यूब प्रोफाइल
लिंक से फॉलो करे – https://www.youtube.com/channel/UCqoUtFTzx-fcFDdZLOGwL_w